[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजनेसमैन की मां की गला काटकर हत्या:ज्वेलरी लूटी, घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला; कोलकाता में रहते हैं दोनों बेटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

बिजनेसमैन की मां की गला काटकर हत्या:ज्वेलरी लूटी, घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला; कोलकाता में रहते हैं दोनों बेटे

बिजनेसमैन की मां की गला काटकर हत्या:ज्वेलरी लूटी, घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला; कोलकाता में रहते हैं दोनों बेटे

सुजानगढ़ : चूरू के सुजानगढ़ में सोमवार को बिजनेसमैन की मां की गला काटकर हत्या कर दी। महिला के हाथ में पहने सोने के कंगन समेत ज्वेलरी गायब थी। ऐसे में लूट के लिए हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। महिला अपने घर में अकेली थी। सुजानगढ़ डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि शहर के गांधी चौक के पास स्थित गणपति निवास में पुखराज (80) पत्नी रणजीत चोरड़िया की लाश मिली। उसके दोनों बेटे मनोज और संजय कोलकाता में रहते हैं। सुबह महिला के फोन नहीं उठाने पर घटना का पता चला।

गला कटा मिला, शरीर से गायब मिले गहने

डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- जांच में सामने आया कि महिला का गला कटा हुआ था और शरीर के गहने गायब थे। सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास लोगों ने उन्हें आखिरी बार दरवाजे पर देखा था।

चायवाले दुकानदार को लहूलुहान हालत में मिला शव

महिला के देवर विजय सिंह ने बताया- 10:30 बजे घर पर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद विजय कोलकाता में अपने काम पर चले गए। दोपहर 12:30 तक भाभी का फोन वापस नहीं आया तो विजय सिंह ने अपने परिचित को फोन कर घर जाने के लिए कहा।

इस बीच चुनाव प्रचार के लिए कुछ लोग घर पहुंचे। आवाज देने और घंटी बजाने के बाद भी जब कोई बाहर नहीं आया तो प्रचार करने आए लोग सामने स्थित चायवाले के पास पहुंचे। चायवाला दुकानदार लोगों के साथ गेट पर आया। गेट को चेक किया तो वह खुला हुआ था। दुकानदार पहली मंजिल पर गया तो वहां पुखराज देवी का लहूलुहान हालत में शव पड़ा था। इस पर उसने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

कोलकाता में रहता है बुजुर्ग महिला का परिवार

पुखराज देवी के दोनों बेटे कोलकाता में ही एक्सपोर्ट- इंपोर्ट का बिजनेस करते हैं। वहीं बेटी की शादी बेंगलुरु में हुई है। पुखराज देवी सर्दियों में अपने बेटों के पास कोलकाता रहती थी। इसके बाद वह सुजानगढ़ में आकर रहती थीं।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

सुजानगढ़ डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- घर से क्या क्या गायब हुआ है ये परिजनों के आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles