प्रथम चरण के 9 नगरीय निकायों के मतदान दल आज होंगे रवाना
प्रथम चरण के 9 नगरीय निकायों के मतदान दल आज होंगे रवाना
झुंझुनूं : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान के लिए जिले के 9 नगरीय निकायों के मतदान दल 8 सितंबर को रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा। मतदान दल द्वितीय प्रशिक्षण के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। सभी दलों को रवानगी केंद्र पर सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा।
नगर परिषद झुंझुनूं एवं नगरपालिका बगड़ के दल सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज, शिक्षा संकुल केंद्र, झुंझुनूं से रवाना होंगे। सुलताना के दल मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा, नवलगढ़ व जाखल के दल सेठ जीबी पोद्दार कॉलेज, नवलगढ़, तथा मुकुंदगढ़ व डूंडलोद के दल कनोडिया कॉलेज, मुकुंदगढ़ से रवाना होंगे।
इसी प्रकार खेतड़ी नगरपालिका के मतदान दल राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी तथा उदयपुरवाटी के दल राजकीय महाविद्यालय, उदयपुरवाटी से रवाना होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2360647


