पिलानी के वार्ड 24 का मतदान केंद्र बदला, अब माया गेस्ट हाउस में होगा मतदान
पिलानी के वार्ड 24 का मतदान केंद्र बदला, अब माया गेस्ट हाउस में होगा मतदान
झुंझुनूं : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पिलानी नगरपालिका के वार्ड संख्या 24 के मतदान केंद्र में बदलाव किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि पहले निर्धारित किड्स गार्ड स्कूल, बाएं भाग के स्थान पर अब माया गेस्ट हाउस, लोहारू रोड, पिलानी में मतदान होगा।
इस केंद्र पर मतदाता सूची के भाग संख्या 01 में कुल 754 मतदाता पंजीकृत हैं। सभी मतदाताओं को अब माया गेस्ट हाउस में मतदान करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किड्स गार्ड स्कूल का भवन अभ्यर्थी विक्रम के निजी स्वामित्व में होने के कारण मतदान केंद्र बदला गया है। मतदान केंद्र में यह बदलाव निर्वाचन आयोग से अनुमोदित करवाया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360564


