जिला कलक्टर ने वीडियो संदेश जारी कर मतदान की अपील की
जिला कलक्टर ने वीडियो संदेश जारी कर मतदान की अपील की
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश जारी कर जिलेवासियों से नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक अधिकार के साथ जिम्मेदारी और कर्तव्य भी है, इसलिए सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन या भेदभाव के अपने विवेक से मतदान करें।
उन्होंने बताया कि जिले में दो चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण में चूरू व सुजानगढ़ नगरपरिषद तथा राजगढ़, रतननगर और छापर नगरपालिका में 9 सितंबर को और दूसरे चरण में सरदारशहर नगरपरिषद तथा तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर नगरपालिका में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा, जबकि सभी नगर निकाय मुख्यालयों पर 14 सितंबर को मतगणना होगी।
कलक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने युवा, महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी उत्साह के साथ मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ‘मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी’ की भावना के साथ अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2360455


