[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुंड से पानी निकालते समय युवक की डूबने से मौत:खेत में पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुंड से पानी निकालते समय युवक की डूबने से मौत:खेत में पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

कुंड से पानी निकालते समय युवक की डूबने से मौत:खेत में पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

चूरू : चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के पीथीसर गांव में खेत में बने कुंड से पानी निकालते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का पैर फिसल गया और वह कुंड में जा गिरा। परिजन उसे कुंड से बाहर निकालकर डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पीथीसर निवासी मामचंद जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई धर्मपाल (37) खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान प्यास लगने पर वह खेत में बने कुंड से पानी निकालने गया।

पानी निकालते समय धर्मपाल का पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने धर्मपाल को कुंड से बाहर निकाला और तुरंत निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलने पर रतननगर थाना के हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामचंद जाट की शिकायत के आधार पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles