सुजानगढ़ में फूलगोभी पहनकर निर्दलीय प्रत्याशी ने किया प्रचार:घर-घर जाकर महिलाओं को दी फूलगोभी, मतदान की अपील की
सुजानगढ़ में फूलगोभी पहनकर निर्दलीय प्रत्याशी ने किया प्रचार:घर-घर जाकर महिलाओं को दी फूलगोभी, मतदान की अपील की
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रचार करने के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में एक निर्दलीय प्रत्याशी फूलगोभी की माला पहनकर घर-घर पहुंचा। महिलाओं को फूलगोभी भेंट की और मतदान की अपील की। सुजानगढ़ के 60 वार्डों में पार्षदों के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होनी है।
नगर परिषद के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.करणीदान चारण को फूलगोभी का चुनाव चिह्न मिला है। ऐसे में प्रचार करने के लिए प्रत्याशी फूलगोभी की माला पहनकर घूमते दिखा। साथ ही घर-घर पहुंचकर महिलाओं को फूलगोभी देकर मतदान की अपील की।
गौरतलब है कि सोमवार को प्रचार का आखिरी दिन है। सुजानगढ़ में 9 सितंबर को वोटिंग होनी है। नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। इनमें कुल 215 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 58 भाजपा, 35 कांग्रेस और 122 निर्दलीय शामिल है। सभी वार्डों के लिए मतदान पहले चरण में होंगे और मतगणना 14 सितंबर को होनी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2359997

