खेतड़ी में युवाओं को स्टार्टअप के बारे में बताया:गांव के समस्या के समाधान के लिए आइडिया मांगे, प्रतियोगिता के बारे में बताया
खेतड़ी में युवाओं को स्टार्टअप के बारे में बताया:गांव के समस्या के समाधान के लिए आइडिया मांगे, प्रतियोगिता के बारे में बताया
खेतड़ी : खेतड़ी के स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट कॉलेज में सोमवार को युवा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ग्रामीण इलाकों के युवाओं को नवाचार का मंच उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। प्रोग्रामर यादव राम ने बताया-सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ‘राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026’ का आयोजन कर रहा है। इसका मकसद युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता के मकसद बताए
कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय, विवेकानंद स्कूल, नव चेतना, राजकीय विधि विद्यालय खेतड़ी नगर और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेतड़ी सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की प्रक्रिया और मकसद बताए गए।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा
इस प्रतियोगिता में राजस्थान का कोई भी विद्यार्थी, युवा, महिला, ग्रामीण व्यक्ति या स्थापित उद्यमी हिस्सा ले सकता है। प्रतिभागियों को ग्रामीण और स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए अपने इनोवेटिव आइडिया देने होंगे। एक टीम में अधिकतम पांच सदस्य हो सकते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
प्रतियोगिता में चुने गए ब्लॉक स्तर के टॉप तीन विजेताओं को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। पहले विजेता को 10 हजार रुपए, दूसरे को 5 हजार रुपए और तीसरे विजेता को 3 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा।
ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता के लिए करेंगे क्वालिफाई
इसके बाद ब्लॉक स्तर के विजेता जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करेंगे। प्रतियोगिता का मकसद स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक और नए समाधान खोजना और युवाओं में स्टार्टअप व उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। विभाग ने ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360011

