खेतों की ओर जाते समय करंट की चपेट में आया 15 वर्षीय बालक, मौत
खेतों की ओर जाते समय करंट की चपेट में आया 15 वर्षीय बालक, मौत
चिड़ावा : क्षेत्र के बामनवास गांव में खेतों की ओर जाते समय करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है। वह अपने मामा के यहां बामनवास आया हुआ था और मूल रूप से लूदी, राजगढ़ क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
हादसे के बाद परिजन बालक को चिड़ावा के उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रविवार रात करीब 8 बजे चिड़ावा पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर करंट लगने की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358861


