[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 5 में निर्दलीय प्रत्याशी शहनाज अब्बास ने खोला चुनाव कार्यालय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 5 में निर्दलीय प्रत्याशी शहनाज अब्बास ने खोला चुनाव कार्यालय

वार्ड 5 में निर्दलीय प्रत्याशी शहनाज अब्बास ने खोला चुनाव कार्यालय

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय प्रत्याशी शहनाज अब्बास खान ने बादशाह कॉलोनी में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले वह वन विहार कॉलोनी स्थित निवास से समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय पहुंचने पर समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी प्रतिनिधि अब्बास खान ने कैंची चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्ड में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, सड़कों, जलभराव और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्षद के रूप में मिलने वाला मानदेय वार्ड के जरूरतमंद, अनाथ और विधवा लोगों की सहायता में खर्च किया जाएगा।

शहनाज अब्बास ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वह किसी राजनीतिक दबाव के बिना जनता के प्रति जवाबदेह रहेंगी और वार्डवासियों की समस्याओं को नगर परिषद बोर्ड में मजबूती से उठाएंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, युवा, वरिष्ठ नागरिक और समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने प्रत्याशी को समर्थन देते हुए वार्ड के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। अंत में शहनाज अब्बास खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles