सीकर में 4 युवकों के साथ 17.13 लाख की साइबर-ठगी:इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया, 3 अन्य लोगों के खाते से भी रकम निकाली
सीकर में 4 युवकों के साथ 17.13 लाख की साइबर-ठगी:इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया, 3 अन्य लोगों के खाते से भी रकम निकाली
सीकर : सीकर में 4 युवकों के साथ साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। एक युवक के साथ ट्रेडिंग के नाम पर 10.59 लाख की साइबर ठगी की गई। सभी मामलों में शनिवार को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस इन सभी की डीटेल खंगाल कर जांच कर रही है।
ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी
पहला मामला सीकर निवासी महेंद्र सिंह ने दर्ज करवाया। पुलिस में दी रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा था। उस पर क्लिक करने के बाद उन्हें IPO में इन्वेस्टमेंट करने पर अच्छे प्रॉफिट की बात कही गई। विश्वास में आकर उन्होंने अलग-अलग अकाउंट में 10.59 लाख रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद भी उन्हें कोई प्रॉफिट नहीं मिला। अब कोई कांटेक्ट भी नहीं हो पा रहा।
वहीं दूसरे मामले में सीकर निवासी श्रीराम ने 2.04 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की । ठगों ने श्रीराम का फोन हैक करके उसके क्रेडिट कार्ड से 2.04 लाख रुपए निकाल लिए।
इसके अलावा हरिराम ने अपने साथ 1.40 लाख और संदीप कुमार ने 3.10 लाख की साइबर ठगी का मामला दर्ज करवाया है। अकाउंट से निकली यह राशि अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा हुई।
फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने चारों मुकदमे दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। पुलिस अब रुपए जमा होने वाले अकाउंट की डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2358442


