खेतड़ी के नांगलिया गुजरवास में नीट चयनित छात्रों का सम्मान:अतिथि बोले- प्रतिभा किसी जगह की मोहताज नहीं होती
खेतड़ी के नांगलिया गुजरवास में नीट चयनित छात्रों का सम्मान:अतिथि बोले- प्रतिभा किसी जगह की मोहताज नहीं होती
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नांगलिया गुजरवास में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें नीट परीक्षा में चयनित हुए छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासक प्रकाश चंद अवाना थे। इसकी अध्यक्षता सूबेदार रामेश्वर लाल ने की। मुख्य अतिथि प्रकाश अवाना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का शिक्षा में आगे बढ़ना पूरे गांव और इलाके के लिए गर्व की बात है। छात्रों ने अपनी मेहनत से सफलता हासिल कर दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा दी है।
उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी जगह की मोहताज नहीं होती। अगर छात्रों को सही मार्गदर्शन, अच्छे मौके और परिवार-समाज का साथ मिले, तो ग्रामीण बच्चे भी देश की बड़ी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। अवाना ने छात्रों से भविष्य में भी पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने को कहा। इस सम्मान से ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल दिखा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे गांव के दूसरे बच्चों को भी शिक्षा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सत्येंद्र, मुलचंद, ताराचंद, चंदगीराम, सुभाष, भाई दयाराम, हंसराज, सुरेंद्र दायमा समेत कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358575


