मुख्य गोगामेड़ी में भव्य मेला, 35 से अधिक मेड़ियों के भगत पहुंचे
मुख्य गोगामेड़ी में भव्य मेला, 35 से अधिक मेड़ियों के भगत पहुंचे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गोगानवमी के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मुख्य गोगामेड़ी में देर शाम तक भव्य मेला भरा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। शहर की 35 से अधिक गोगामेड़ियों के भगत निशान लेकर मुख्य मेड़ी पहुंचे और गोगाजी महाराज के दर्शन कर धोक लगाई।

श्रद्धालुओं ने घरों में गोगाजी महाराज को खीर, चूरमा और गुलगुले का भोग लगाया। निशान लेकर पहुंचे भगतों ने ढोल-बाजों की धुन पर नृत्य किया और पूजा-अर्चना की। कुछ श्रद्धालुओं ने पारंपरिक आस्था प्रदर्शन भी किया। मेले में कुछ युवा सांपों के साथ करतब दिखाते नजर आए।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मेले से करीब एक किलोमीटर पहले बेरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था संभाली। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और झूले आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों के साथ बड़ों ने भी मेले का आनंद लिया।

सामाजिक संगठनों ने की जल सेवा
दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए गुंजन राजगढ़िया फाउंडेशन, गौड़ ब्राह्मण महासभा, जांगिड़ समाज, हुक्मीचंद लोहिया एवं श्याम भक्त मंडल सहित विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों ने प्याऊ लगाकर जल सेवा की। ट्रस्टी पवन शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मेले की व्यवस्थाएं संभालीं। मेड़ी सचिव विश्वनाथ शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358474


