घर में घुसकर 22 साल की विवाहिता से रेप:विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
घर में घुसकर 22 साल की विवाहिता से रेप:विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
सीकर : सीकर में 22 साल की विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने रात के समय घर में घुसकर विवाहिता के साथ दरिंदगी की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 3 सितंबर की रात वह अपने कमरे में अकेली थी और बेड पर सो रही थी। अचानक जब उसकी आंख खुली तो एक युवक उसके पास खड़ा था। युवती ने बताया कि वह उसी गांव का रहने वाला है।
युवती ने बताया कि वह कुछ बोल पाती उसके पहले ही आरोपी युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया। महिला ने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने युवती को गांव में बदनाम करने की भी धमकी दी।
बदनामी के डर से पहले तो महिला चुप रही, लेकिन पति के आने पर उसने आपबीती बताई और पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2357940


