महपालवास के आशीष लोहान सैन्य अधिकारी बने:ओटीए चेन्नई से पास आउट होकर 7 सितंबर को घर लौटेंगे, पहले प्रयास में पाई 135वीं रैंक
महपालवास के आशीष लोहान सैन्य अधिकारी बने:ओटीए चेन्नई से पास आउट होकर 7 सितंबर को घर लौटेंगे, पहले प्रयास में पाई 135वीं रैंक
चिड़ावा : महपालवास गांव के एक युवक ने संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा में सफलता हासिल की है। पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 135वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशीष लोहान ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई से पास आउट होकर भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बन गए हैं। पासिंग आउट परेड के बाद वे 7 सितंबर को अपने पैतृक गांव महपालवास पहुंचेंगे, जहां ग्रामीण और परिजन उनका स्वागत करेंगे।
आशीष ने चंडीगढ़ में बीएससी फाइनल ईयर की पढ़ाई के दौरान ही सीडीएस की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में यह परीक्षा पास कर ली। आशीष के दादा रामपाल लोहान सेना से रिटायर्ड हवलदार हैं। पिता रामबीर लोहान बीएसएफ में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से महपालवास गांव में खुशी का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2357940

