पिता की अंतिम यात्रा में दिखी पानी की दिक्कत:बेटों ने 12 हजार खर्च कर श्मशान घाट पर 4 नल लगवाए; पाइपलाइन भी बिछाई
पिता की अंतिम यात्रा में दिखी पानी की दिक्कत:बेटों ने 12 हजार खर्च कर श्मशान घाट पर 4 नल लगवाए; पाइपलाइन भी बिछाई
रानोली : रानोली कस्बे की बगड़ियों की ढाणी के रहने वाले प्रभूलदयाल जेठीवाल की विदेश में काम करते समय मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए शव को पैतृक गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर टोडी नदी के पास बने श्मशान घाट ले जाया गया। यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी होती थी।
श्मशान घाट में पानी की व्यवस्था कराई
श्मशान घाट में लंबे समय से पानी की समस्या थी। इसे देखते हुए प्रभूलदयाल जेठीवाल के बेटों प्रहलाद और चेतन ने पिता की मौत के बाद इस समस्या को दूर करने का फैसला किया। परिवार ने करीब 12 हजार रुपए खर्च कर श्मशान घाट में पानी की व्यवस्था करवाई।
इसके लिए श्मशान घाट में रखी पुरानी पानी की टंकी की सफाई की गई। फिर टीन शेड के पास कई जगहों पर पाइपलाइन बिछाकर चार नल लगाए गए हैं। इससे अब अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
परिजनों ने बताया कि पिता की अंतिम यात्रा के दौरान श्मशान घाट पर पानी की समस्या सामने आई थी। इसी को देखते हुए उन्होंने खुद यह काम करवाने का फैसला किया, ताकि आगे यहां आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2358176


