[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहार्गल मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहार्गल मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा

लोहार्गल मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा

उदयपुरवाटी : पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने लोहार्गल मेले के मद्देनजर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद गोठड़ा थाने में सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत की मौजूदगी में दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने को लेकर चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने मेले के दौरान दोनों जिलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles