जन्माष्टमी पर मुस्लिम बच्चे बने राधा-कृष्ण, दिया भाईचारे का संदेश
जन्माष्टमी पर मुस्लिम बच्चे बने राधा-कृष्ण, दिया भाईचारे का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चूरू शहर में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। नई सड़क क्षेत्र के मुस्लिम परिवारों के नन्हे बच्चे मोहम्मद रमजान और माहिरा ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।
मोहम्मद रमजान ने कृष्ण और माहिरा ने राधा का रूप धारण किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी मासूम प्रस्तुति से लोगों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान बच्चों ने संदेश दिया कि त्योहार समाज में खुशियां बांटने और लोगों को आपस में जोड़ने का माध्यम हैं।
बच्चों की इस पहल ने सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। अभिभावकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की और इसे आपसी सद्भाव की मिसाल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2356785


