नवलगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा की मौत:बाइक से बलवंतपुरा फाटक की तरफ जा रहे थे, बदराना के पास हुआ हादसा
नवलगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा की मौत:बाइक से बलवंतपुरा फाटक की तरफ जा रहे थे, बदराना के पास हुआ हादसा
नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। अपने घर से बलवंतपुरा फाटक की ओर जा रहे हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा हादसे का शिकार हो गए। घटना बदराना के पास शुक्रवार रात करीब 10ः30 बजे की है। महेंद्र मीणा शुक्रवार रात नवलगढ़ में सीकर रोड स्थित अपने घर से बाइक पर बलवंतपुरा फाटक की ओर जा रहे थे। बदराना के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी में किसी अज्ञात वाहन से टक्कर की बात सामने आई है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि वे अचानक बाइक से गिर गए थे।
हादसे के बाद महेंद्र मीणा को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया- अभी यह साफ नहीं है कि उनकी मौत सड़क हादसे में लगी चोटों से हुई है या अचानक अटैक आने से।
हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा सीकर जिले के बलारा थाना क्षेत्र की ढाणी सांखू के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू देवी, बेटा सौरभ और बेटी निकिता हैं। बेटा जेईई-नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा है, जबकि बेटी निकिता कॉलेज में पढ़ रही है। थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। हादसे वाले स्थान पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358650


