[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव नामांकन के दौरान धारदार हथियार ‘कोता’ से जानलेवा हमला करने वाला हरियाणा का शातिर विजय गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

निकाय चुनाव नामांकन के दौरान धारदार हथियार ‘कोता’ से जानलेवा हमला करने वाला हरियाणा का शातिर विजय गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हरियाणा का सीलू अपने साथियों के साथ फरार, कोर्ट परिसर के बाहर खूनी झड़प मामले में पुलिस की कड़ी चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारनिया

​फतेहपुर : नगर निकाय चुनाव 2026 के नामांकन के दौरान फतेहपुर में कोर्ट परिसर और एसडीएम दफ्तर के पास हुई हिंसा और जानलेवा हमले के मामले में जनमानस शेखावाटी न्यूज द्वारा प्रमुखता से खबरे प्रकाशित करने के बाद कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धारदार हथियार ‘कोता’ से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी विजय कुमार (21 वर्ष), पोहरका (सिरसा, हरियाणा) का निवासी है। इस मामले में पुलिस अब तक हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में कुल 04 मुलजिमों को गिरफ्तार कर चुकी है।

​पुरानी रंजिश में घात लगाकर किया गया हमला

पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच वार्ड नं. 15 निवासी जुल्फीकार अली अपना नामांकन दर्ज कराकर समर्थकों के साथ लौट रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते सर्विस रोड पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने सरिए, लोहे के पाइप और धारदार हथियार ‘कोता’ से अचानक हमला बोल दिया जिसके बाद परिवादी की और से एफ आई दर्ज करवाई गई।

कोता चलाने वाला विजय गिरफ्तार
फरार हमलावर

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत और डीवाईएसपी नोपा राम भाखर के निर्देशन तथा फतेहपुर थानाधिकारी महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की हैं। घटना के तुरंत बाद 01 सितंबर को हत्या के प्रयास की गंभीर धाराओं (प्रकरण संख्या 251/2026) में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुख्य आरोपी विजय सहित अन्य को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई और 03 सितंबर को उसे भी दबोच लिया गया।

सीलू पोहरका सहित अन्य आरोपी फरार. पुलिस ने कहा जल्द किए जायेंगे गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी न्यूज की टीम के हाथ दो ऐसे वीडियो हाथ लगे जिसमे हरियाणा के कई और बदमाश जिसमे विजय पोहरका. सीलू पोहरका सहित उनके कई साथी घटना से पहले फतेहपुर में किसी घर में बैठकर हमले की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं। तो वही हमले एक दिन पहले लेट नाइट का भी इन्ही लडको का फतेहपुर में किसी बाड़े (नोहरे) में बैठे हुए वीडियो सामने आया हैं। इन्ही में से कई लडको ने कोर्ट परिसर और एसडीएम दफ्तर के बाहर हमला कर दशहत फैलाई थी। हमले के द्वारा बने वीडियो में दिख रहे हरियाणा के बदमाशों में से विजय को गिरफ्तार किया गया हैं तथा हरियाणा के सिरसा के पोहरका का सीलू पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। तथा अपने अन्य साथियों के साथ फरार हैं। पुलिस का कहना हैं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं वीडियो में दिख रहे हमला करने वाले सभी आरोपियों को जल्द ही सलाखो के पीछे भेजा जाएगा

​पुलिस की अपील और सख्त चेतावनी
कोतवाली फतेहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी रंजिश में आकर ऐसी घटनाएं न करें, जिससे शांतिप्रिय फतेहपुर की छवि धूमिल हो। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और हमला करने वाले सलाखों के पीछे होंगे। तो वही दूसरी और डीवाईएसपी नोपा राम भाखर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे रहते किसी भी सूरत में बदमाशों को फतेहपुर में दशहत नही फेलाने दी जाएगी चाहे वो कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों ना हो अगर बदमाशी करेगा तो जेल जाएगा और शख्त कठोरतम कानूनी करवाई की जाएगी

Related Articles