[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 5 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश लांबा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, रफीक मंडेलिया ने की समर्थन की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 5 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश लांबा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, रफीक मंडेलिया ने की समर्थन की अपील

वार्ड 5 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश लांबा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, रफीक मंडेलिया ने की समर्थन की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश लांबा के चुनावी अभियान की शुरुआत हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान वार्ड के सैकड़ों नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विकास के मुद्दों पर वोट देने की अपील

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रफीक मंडेलिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा धरातल पर काम करने वाले और जनता के सुख-दुख में साथ रहने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती रही है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वार्ड के चहुंमुखी विकास, साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश लांबा को भारी मतों से विजयी बनाएं।

हर समस्या के समाधान का भरोसा

प्रत्याशी कमलेश लांबा के प्रतिनिधि एवं पुत्र हर्ष लांबा ने अतिथियों और वार्ड के बुजुर्गों का आभार जताया। उन्होंने वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ प्रत्याशी का स्वागत किया और घर-घर जनसंपर्क करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता हर्ष लांबा ने किया।

इस अवसर पर आदुराम न्योल, रियाजत खान, असलम खोखर, किशोर घाघु, किशना राम बाबल, नानू खान, विकास बेनीवाल, शेरखान मलकान, हामिद खान, सोहेल खान डीके, रिजवान काजी, अख्तर मलनस, सादिक खान, रमजान खान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles