चूरू में 10दिन से लापता युवती का नहीं लगा सुराग:थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले- पता लगने तक जारी रहेगा धरना
चूरू में 10दिन से लापता युवती का नहीं लगा सुराग:थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले- पता लगने तक जारी रहेगा धरना
चूरू : चूरू के एक गांव की युवती 10 दिन से ज्यादा समय से लापता है। उसका कोई सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में गुस्सा है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीण थाने पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि 10 दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन युवती का अभी तक कोई पता नहीं चला है। इससे परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता और गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिस युवती को ढूंढने के लिए तुरंत कार्रवाई करे और उसे जल्द से जल्द बरामद करें। उन्होंने साफ किया कि जब तक युवती का पता नहीं चलता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2354817


