चूरू में शराब के नशे में पुलिस से उलझा व्यक्ति:घर में उत्पात मचा रहा था, समझाने पर भी नहीं माना; शांतिभंग में कार्रवाई
चूरू में शराब के नशे में पुलिस से उलझा व्यक्ति:घर में उत्पात मचा रहा था, समझाने पर भी नहीं माना; शांतिभंग में कार्रवाई
चूरू : चूरू में निकाय चुनाव के मद्देनजर सदर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान रामसरा गांव में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति ने पुलिस टीम से ही उलझने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर भी वह शांत नहीं हुआ और मारपीट पर उतारू हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सदर पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी रामसरा निवासी एक महिला ने फोन कर बताया कि उसका पति शराब के नशे में घर में हंगामा कर रहा है और उसके साथ मारपीट भी कर रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला के घर के पास सड़क पर एक व्यक्ति खड़ा मिला। पुलिस ने उससे घटना के बारे में पूछा तो वह सही जवाब देने के बजाय पुलिस टीम से उलझने लगा। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, पुलिस को धमकाया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।
पुलिस ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हालात बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने उसे पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 54 वर्षीय हुणताराम निवासी मेघवालों का मोहल्ला रामसरा के रूप में हुई।पुलिस ने हुणताराम के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की। उसे गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2357104

