आबसर के ग्रामीणों का बिजली कटौती पर प्रदर्शन:बिजली विभाग कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा, नियमित सप्लाई की मांग
आबसर के ग्रामीणों का बिजली कटौती पर प्रदर्शन:बिजली विभाग कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा, नियमित सप्लाई की मांग
रतनगढ़ : ग्राम आबसर में बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को छापर स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए बिजली सप्लाई नियमित करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि खासकर रात के समय बार-बार बिजली गुल होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली सप्लाई ठप रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली की अनियमित सप्लाई के कारण घरेलू काम प्रभावित होने के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी दिक्कत आ रही है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर गांव में नियमित और बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जारी कटौती के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली सप्लाई और कटौती को नियंत्रित करने की व्यवस्था लोड डिस्पैच सेंटर, जयपुर से की जाती है। स्थानीय स्तर पर विभाग द्वारा जानबूझकर बिजली कटौती नहीं की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या और मांग को बड़े अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सूर्यकांत सेन, गोपाल स्वामी, सुरेन्द्र सेन, श्याम दर्जी, राजकुमार सिंवर, संजय अठवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352972


