[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : 3 बस व दर्जनों गाड़ियों में भरकर शिमला के ग्रामीण पहुंचे डॉ जितेंद्र सिंह के निवास पर सीएचसी खुलवाने पर जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : 3 बस व दर्जनों गाड़ियों में भरकर शिमला के ग्रामीण पहुंचे डॉ जितेंद्र सिंह के निवास पर सीएचसी खुलवाने पर जताया आभार

3 बस व दर्जनों गाड़ियों में भरकर शिमला के ग्रामीण पहुंचे डॉ जितेंद्र सिंह के निवास पर सीएचसी खुलवाने पर जताया आभार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : शिमला अनिल शर्मा

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : राजकीय अनार देवी प्राथमिक चिकित्सालय शिमला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करवाने पर ग्रामीणों में भारी ख़ुशी है. ग्राम शिमला के करीब 500 लोग 3 बस व दर्जनों गाड़ियों में भरकर होली चौक शिमला से नीमकाथाना तक ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह के निवास पर आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचे. तथा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा की शिमला के ग्रामीणों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह ने पूरी करवादी है। युवा नेता राजेंद्र यादव व रामानंद शर्मा लम्बे समय से शिमला पीएचसी को सीएचसी में क्रमोनत करवाने का प्रयास कर रहे थे। डॉ जितेंद्र सिंह ने उनके प्रयास सफल कर दिए हैं. डॉ जितेंद्र सिंह ने ग्राम शिमला के विकास में कोई भी कमी नहीं रखी है उन्होंने गांव की हर मांग को यथासंभव पूरी करने का प्रयास किया है। इसके लिए हम सब उनके ह्रदय से आभारी हैं. कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं इस चिकित्सालय के विस्तार में कोई कसर नहीं रखूंगा मैं अपने विधायक कोष से एक x-ray मशीन व एक सीबीसी मशीन देने की घोषणा करता हूं जो शीघ्र ही चिकित्सालय को उपलब्ध करवा दी जाएगी। तथा ग्राम में पीने के पानी की जो समस्या है उसका कार्य भी शीघ्र ही चालू करवा दिया जाएगा ग्राम शिमला का ऐसा कोई घर नहीं होगा जिसमें पीने का पानी न पहुंचे। कार्यक्रम को सरपंच प्रतिनिधि शीशराम निनानिया, हवा सिंह मास्टर, फकीरचंद मास्टर, सज्जन सिंह पूर्व BEO, आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ जगदीप यादव, वीरेन्द्र सिंह, रामानंद शर्मा, समाजसेवी धर्मपाल ढाणी, रामनिवास बाबूजी, प्रिंसिपल ऋषिपाल यादव, विजय सिंह, रामसिंह यादव,अशोक पंच, रामनिवास, नरेंद्र, दयाराम, राजेंद्र सिंह बाबूजी, दिनेश कुमार पूर्व डेलीगेट, अमित शर्मा, जुगल किशोर मास्टर, लालचंद पंच, महावीर पंच, नरेंद्र सिंह यादव, मंतूराम सूबेदार, संजय मीणा एनजीओ सह सचिव, अभिमन्यु कौशिक, ताराचंद दूधिया, नरेश कुमार ढाणी, ओम प्रकाश शर्मा, धर्मचंद पंच, टिंकू यादव, प्रदीप फोटोग्राफर, कैलाश यादव, कन्हैयालाल, लालचंद पंच, लालचंद सूबेदार, धर्मवीर पंच, होलदार रामचंद्र, ओमप्रकाश बोहरा, राजकुमार पांडा, महेंद्र सिंह सब्जीवाला, होसियार सिंह, लालचंद पंच, रामसिंह साहब, लालचंद हवलदार, अमीलाल यादव, जयसिंह ढाणी,रामनिवास निनाणिया, दीपक निनाणिया, ओमप्रकाश, राजू पंच, फकीरचन्द कुमावत, श्रवण यादव, महेन्द्र पेन्टर, महेन्द्र हलवाई, सज्जन सिंह, अनिल हलवाई,अजय सिहँ मास्टर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22