सुजानगढ़ में रंगोली से मतदान जागरूकता का संदेश:नगर परिषद, SDM ऑफिस और कॉलेजों में अभियान; ‘वोट जरूर दें’ के लिए किया जागरूक
सुजानगढ़ में रंगोली से मतदान जागरूकता का संदेश:नगर परिषद, SDM ऑफिस और कॉलेजों में अभियान; ‘वोट जरूर दें’ के लिए किया जागरूक
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में राज्य सरकार की ओर से नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर परिषद सुजानगढ़ की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर रंगोली सजाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
नगर परिषद सुजानगढ़, एसडीएम कार्यालय, झंवर स्कूल और मास्टर भंवर लाल मेघवाल गर्ल्स कॉलेज में रंगोली सजाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रंगोलियों के जरिए लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया गया।
नगर परिषद की फायरमैन देविका, लेखा सहायक नरपत जाट, सरिता बुडानिया, रोजगार सहायक मनीषा गानोलिया और कंप्यूटर ऑपरेटर निकिता मनमोहन ने रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को नगरीय निकाय चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करना रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने रंगोली के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया।
ये रहे मौजूद
अभियान में एडीएम संतोष मीणा, तहसीलदार अर्जुनलाल सालोदिया, आयुक्त महेंद्र सिंह चारण, एईएन चारवी, जेईएन कमलेश कुमार, जूनियर अकाउंटेंट ओमप्रकाश खीचड़, एसआई ओमप्रकाश स्वामी और तिलोक चंद सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352810

