चिड़ावा में नाम वापसी के बाद 211 उम्मीदवार मैदान में:56 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम, 5 वार्डों में निर्दलीयों क बीच मुकाबला
चिड़ावा में नाम वापसी के बाद 211 उम्मीदवार मैदान में:56 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम, 5 वार्डों में निर्दलीयों क बीच मुकाबला
चिड़ावा : चिड़ावा नगर पालिका चुनाव के लिए उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। पालिका के 45 वार्डों में कुल 211 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां नगरपालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पालिका में 11 सितंबर को मतदान होगा, जिसके बाद 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी।
इससे पहले 31 अगस्त तक कुल 282 नामांकन मिले थे। इनमें से 15 नामांकन खारिज हो गए, जबकि 56 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। हालांकि, नाम वापसी के बाद भी किसी भी वार्ड में निर्विरोध चुनाव नहीं हो सका है।
इन्होंने वापस लिए नाम
नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों में वार्ड 2 से मनोज कुमार और सरबती शामिल हैं। वार्ड 4 से कैलाशचंद्र और अशोक कुमार ने नाम वापस लिए। इसी तरह वार्ड 6 से रामसिंह सैनी, वार्ड 7 से धर्मपाल सैनी, वार्ड 8 से अंकित, वीरेंद्र डांगी और विनीत डांगी ने अपने नाम वापस लिए। वार्ड 9 से विक्रम सिंह, वार्ड 10 से नरेंद्र, घड़सी और पिंकी ने भी नाम वापस लिए।
वार्ड 11 से सूरज कुमार, प्रभु, मुंशीराम, अनु कुमारी, नरोत्तम, रेणु सैनी, ओमप्रकाश, रोहित सैनी और सुनील ने नाम वापस लिया। वार्ड 13 से निरंजनलाल सैनी, वार्ड 14 से माया बसवाला और विजय सोलंकी, वार्ड 15 से समीर खान, वार्ड 16 से लीलाधर और गौरव हर्षवाल, वार्ड 17 से प्रियंका वर्मा, वार्ड 18 से चंद्रमणि डारा, वार्ड 20 से दीपक लामोरिया और संजय कुमार सैनी ने भी अपने नाम वापस ले लिए।
वार्ड 21 से विजयलक्ष्मी सैनी, मंजू, वार्ड 22 से अशोक कुमार वर्मा, सत्तार, वार्ड 24 से मोनिका, सरिता, वार्ड 25 से शर्मिला बराला, वार्ड 26 से मुकेश कुमार वर्मा, वार्ड 27 से अल्का, वार्ड 29 से ममता देवी, वार्ड 30 से विकास कुमार शर्मा और वार्ड 31 से पुष्पा ने नाम वापस लिए। वार्ड 32 से योगेंद्र कुमार जोशी और मनीषा केडिया (पत्नी संदीप), वार्ड 33 से पूजा केडिया, मनीषा केडिया (पत्नी पवन कुमार) और प्रिया ने भी अपने नाम वापस लिए। वार्ड 34 से रमेश, वार्ड 36 से पायल, वार्ड 37 से आरती, वार्ड 41 से रेखा, वार्ड 42 से देवकी, वार्ड 43 से संतोष और नीतू कुमारी ने भी नाम वापस ले लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2352797

