[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में नाम वापसी के बाद 216 उम्मीदवार मैदान में:25 वार्डों में 9 सितंबर को होगा मतदान, 9 सितंबर को होगी वोटिंग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में नाम वापसी के बाद 216 उम्मीदवार मैदान में:25 वार्डों में 9 सितंबर को होगा मतदान, 9 सितंबर को होगी वोटिंग

खेतड़ी में नाम वापसी के बाद 216 उम्मीदवार मैदान में:25 वार्डों में 9 सितंबर को होगा मतदान, 9 सितंबर को होगी वोटिंग

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका चुनाव के लिए उम्मीदवारों की स्थिति अब साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद कुल 216 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। यहां पालिका के 25 वार्डों में चुनाव होगा। नगरपालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इन वार्डों में 9 सितंबर को मतदान होगा, जिसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

28 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए

चुनाव प्रक्रिया में 31 अगस्त तक कुल 335 नामांकन फॉर्म जमा हुए थे। इनमें से 82 नामांकन रद्द कर दिए गए। वहीं, 28 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। इस चुनाव में किसी भी वार्ड से कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध नहीं चुना गया है। 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा। अगले दिन 22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

Related Articles