[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में बागियों को मनाने में जुटी भाजपा-कांग्रेस:5 ने नामांकन वापस लिया, आज 3 बजे तक आखिरी मौका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में बागियों को मनाने में जुटी भाजपा-कांग्रेस:5 ने नामांकन वापस लिया, आज 3 बजे तक आखिरी मौका

लक्ष्मणगढ़ में बागियों को मनाने में जुटी भाजपा-कांग्रेस:5 ने नामांकन वापस लिया, आज 3 बजे तक आखिरी मौका

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले बागियों को मनाने के लिए दोनों दलों के नेता सुबह से देर शाम तक सक्रिय रहे। पार्टी नेताओं ने अलग-अलग टोलियां बनाकर विभिन्न वार्डों में पहुंचकर बागी प्रत्याशियों से मुलाकात की।

बागियों को मनाने की कवायद के बीच बुधवार को 5 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी के सामने अपने नामांकन वापस ले लिए। इनमें 4 निर्दलीय और एक आरएलपी प्रत्याशी शामिल है। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के 45 वार्डों के लिए कुल 242 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद इनमें से 72 नामांकन रद्द कर दिए गए, जबकि 170 नामांकन सही पाए गए। रद्द किए गए 72 नामांकन में से 66 नामांकन सिंबल नहीं होने या डबल सिंबल होने के कारण रद्द हुए। वहीं, 6 नामांकन पत्रों में फॉर्म भरने में हुई गलतियों के कारण निरस्त किए गए। आज नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। प्रत्याशी दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

Related Articles