[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : रामेश्वर डूडी ने बताईं राज्य सरकार की उपलब्धियां, कहा- ओपीएस से कर्मचारियों को मिली सामाजिक सुरक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : रामेश्वर डूडी ने बताईं राज्य सरकार की उपलब्धियां, कहा- ओपीएस से कर्मचारियों को मिली सामाजिक सुरक्षा

ग्राम पंचायत स्तर पर भी राज्य सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से शिक्षा का स्तर बढ़ाया है, जिससे गरीब परिवार के बच्चे भी काबिल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आखिऱी छोर के व्यक्ति को विकास से जोड़ा है

झुंझुनूं : कैबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी मंगलवार को झुंझुनूं दौरे पर रहे। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने ओपीएस को मास्टर स्ट्रोक बताते हुए कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम से कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिली है। राज्य सरकार हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा देने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने किसान वर्ग को भी रिटायरमेंट की उम्र में सामाजिक सुरक्षा देने के संकेत देते हुए कहा कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन की भावनाओं की कद्र करते हुए हर क्षेत्र में विकास कार्य किया है।

राहत महंगाई कैंप से आमजन को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, कामधेनु पशुधन बीमा, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना आदि 10 योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

आज ग्राम पंचायत स्तर पर भी राज्य सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से शिक्षा का स्तर बढ़ाया है, जिससे गरीब परिवार के बच्चे भी काबिल बन रहे हैं। राज्य सरकार ने आखिऱी छोर के व्यक्ति को विकास से जोड़ा है।

भाजपा को घेरा

इस दौरान डूडी भाजपा को भी घेरा। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल बाजार में तेल की कीमत होने के बावजूद केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल पर दाम नहीं घटा रही है। भाजपा ने सिर्फ वोटों की राजनीति की है। आमजन को ठगने और बरगलाने के अलावा कुछ नहीं किया है।

इस दौरान चिड़ावा प्रधान इंदिरा डूडी, बीसूका जिला क्रियान्वयन समिति सदस्य रणजीत चंदेलिया, हरफूल सिंह सैनी, अरविंद ओला, विकास मील, विकास जाखड़, तोफिक, तेजस्विनी शर्मा, राजुकमार राठी, बाबूभाई, सुरेंद्र बेनिवाल, विजय मील, विजय चंदेलिया, राजेश गोदारा, रविंद्र भड़ौंदा, सुनील झाझड़िया, विजेंद्र लाम्बा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22