[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:बिना डरे वोट डालने की अपील, सुरक्षा का भरोसा दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:बिना डरे वोट डालने की अपील, सुरक्षा का भरोसा दिया

नीमकाथाना में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:बिना डरे वोट डालने की अपील, सुरक्षा का भरोसा दिया

नीमकाथाना : नीमकाथाना में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसका मकसद मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। यह फ्लैग मार्च डीएसपी सुशील मान के नेतृत्व में निकाला गया। मार्च शहर के प्रमुख रास्तों और बाजारों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस जवानों ने पैदल मार्च कर लोगों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों ने मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के अपने वोट डालने की अपील की। पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने बताया कि पुलिस संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रख रही है। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ देने की अपील भी की।

सीआई विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि शहर के सभी वार्डों में पुलिस फ्लैग मार्च निकालेगी। चुनाव को लेकर शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए यह मार्च निकाला जा रहा है। पुलिस असामाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है।

Related Articles