खेतड़ी पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी सतीश कुमार को किया गिरफ्तार
न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के मामले में कार्रवाई, आरोपी को कोर्ट में किया पेश
खेतड़ी : जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर खेतड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार स्थाई वारंटी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खेतड़ी न्यायालय से प्रकरण संख्या 807/2020 में स्थाई वारंट जारी था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र कुमार बुरडक के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी सतीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी जिलो, थाना डाबला, जिला सीकर है। कार्रवाई में थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल रमेश कुमार तथा आरटी हेमन्त शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350809
