सादुलपुर में अवैध हरी लकड़ियों से भरा ट्रोला जब्त:लसेड़ी टोल नाके पर वन विभाग ने 200 क्विंटल गीली लकड़ियों के साथ पकड़ा
सादुलपुर में अवैध हरी लकड़ियों से भरा ट्रोला जब्त:लसेड़ी टोल नाके पर वन विभाग ने 200 क्विंटल गीली लकड़ियों के साथ पकड़ा
सादुलपुर : सादुलपुर-हिसार नेशनल हाईवे 52 पर स्थित लसेड़ी टोल नाके के पास, राजगढ़ वन विभाग ने करीब 200 क्विंटल अवैध हरी गीली लकड़ियों से भरा एक ट्रोला जब्त किया है। मंगलवार दोपहर तीन बजे वन विभाग राजगढ़ की टीम गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए टीम लसेड़ी टोल नाके के पास पहुंची, तभी उन्हें लकड़ियों से भरा एक ट्रोला आता दिखा।
ड्राइवर को रोककर जांच की गई, तो उसके पास लकड़ी परिवहन का कोई परमिट या लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ट्रोले की तलाशी ली, जिसमें हरी गीली लकड़ियां भरी मिलीं।सवन विभाग राजगढ़ के रेंजर रामनिवास ख्यालिया ने बताया कि हरी गीली लकड़ियों से भरे इस ट्रोले को जब्त कर वन विभाग राजगढ़ में खड़ा करवाया गया है। इस संबंध में वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी वन विभाग ने अवैध हरी गीली खेजड़ी की लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ियां जब्त की थीं। करीब 5-6 दिन पहले भी लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर वन विभाग कार्यालय राजगढ़ में खड़ा करवाया गया है। इस कार्रवाई में रेंजर रामनिवास ख्यालिया, वन रक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह मीणा टेक्नीशियन और राजेंद्र सिंह डूडी टेक्नीशियन शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2350660

