मुस्लिम महासभा ने आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई की मांग की:इस्लाम, मस्जिद और मौलवियों पर टिप्पणी का विरोध, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
मुस्लिम महासभा ने आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई की मांग की:इस्लाम, मस्जिद और मौलवियों पर टिप्पणी का विरोध, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इस्लाम धर्म, मस्जिद और मौलवियों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसके विरोध में बुधवार को मुस्लिम महासभा ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) और थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मुस्लिम महासभा के सीकर जिलाध्यक्ष एडवोकेट हारून अहमद के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो में लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हापास गांव में चल रहे धरने के दौरान एक व्यक्ति ने इस्लाम धर्म, मस्जिद और धर्मगुरुओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक, भ्रामक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।

लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई-महासभा
महासभा का कहना है कि इस टिप्पणी से समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जिलाध्यक्ष हारून अहमद ने कहा कि इस तरह की कथित टिप्पणियों से क्षेत्र की शांति और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ने और दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका रहती है।
उन्होंने ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की जरूरत बताई, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बना रहे। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच और नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में अजीम खिलजी, जुबेर रिणू, समीर चौहान, कादिर चूड़ी, फैयाज डॉलर, सद्दाम, नबील, जॉर्डन राजास, सोयब पाटोदा, शोयब रिणू, यूसुफ बलारां, आदिल रिणू, मुस्लिम अलखपुरा, इमरान खिलजी, सोयल चौपदार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350625
