फतेहपुरा में सड़क पर अतिक्रमण और गड्ढों से लोग परेशान:आवाजाही में समस्या, एसडीएम से की सड़क बनाने और अतिक्रमण हटाने की मांग
फतेहपुरा में सड़क पर अतिक्रमण और गड्ढों से लोग परेशान:आवाजाही में समस्या, एसडीएम से की सड़क बनाने और अतिक्रमण हटाने की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना के फतेहपुरा गांव के लोगों ने खराब सड़क और उस पर हुए अतिक्रमण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन से सड़क से अतिक्रमण हटाने और सड़क बनाने का काम शुरू करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि छाजा की नांगल से फतेहपुरा जाने वाली सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से रास्ता और पतला हो गया है। कुछ लोगों ने अपने घरों के आगे पत्थर डालकर और चारदीवारी बढ़ाकर सरकारी रास्ते की जमीन पर कब्जा कर लिया है।
इस सड़क पर गड्ढों और अतिक्रमण की वजह से आम लोगों, गाड़ी चलाने वालों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत होती है। सड़क की खराब हालत के कारण हादसों का डर भी बना रहता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बारिश के समय सड़क की हालत और बिगड़ जाती है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि सरकारी कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच करवाकर रिपोर्ट बनवाई जाए। उन्होंने सड़क की असली हालत की जांच करने और सड़क की हद में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए एक्शन लेने को कहा है। साथ ही, सड़क की मरम्मत करवाकर आना-जाना ठीक कराने की भी मांग की गई है।
इस मौके पर एडवोकेट नरेश यादव, अभिषेक यादव, राहुल यादव, प्रदीप यादव, ख्याली, परवीन, रूपचंद, मदन यादव, यादराम यादव, हेतराम यादव, रविंद्र यादव, नेतराम यादव, महिपाल यादव, राजकुमार, अमित, आशीष, अशोक यादव, सुंदरपाल यादव, हिमांशु यादव और ओमेस्वर यादव समेत कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350547

