[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर नगर परिषद में कांग्रेस की पहली जीत:वार्ड नंबर 65 से माया देवी निर्विरोध निर्वाचित; BJP कार्यालय में महामंत्री मुर्दाबाद के नारे लगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर नगर परिषद में कांग्रेस की पहली जीत:वार्ड नंबर 65 से माया देवी निर्विरोध निर्वाचित; BJP कार्यालय में महामंत्री मुर्दाबाद के नारे लगे

सीकर नगर परिषद में कांग्रेस की पहली जीत:वार्ड नंबर 65 से माया देवी निर्विरोध निर्वाचित; BJP कार्यालय में महामंत्री मुर्दाबाद के नारे लगे

सीकर : सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने पहली जीत हासिल कर ली है। वार्ड नंबर 65 से कांग्रेस की माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है।इस वार्ड से कांग्रेस से माया देवी, बीजेपी से चूका देवी और पिंकी पंवार, निर्दलीय सरिता ने नामांकन किया था। पिंकी को बीजेपी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।

चूका देवी का नामांकन खारिज हो गया। वहीं बीजेपी कैंडिडेट पिंकी और निर्दलीय सरिता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। बता दें कि पिछले चुनाव में सास सुगनी और उससे पहले ननद रेशमा पार्षद रह चुकी है।

सीकर बीजेपी के प्रधान कार्यालय में जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा के मुर्दाबाद के नारे लगे

सीकर में आज वार्ड नंबर 65 में कांग्रेस पार्टी की माया देवी ने विरोध जीत हासिल की। उनकी इस जीत के बाद वार्ड नंबर 65 के लोग शाम को भाजपा के प्रधान कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा के मुर्दाबाद के नारे लगाए। वार्ड के निवासी दीपक ने बताया कि वार्ड के लोगों ने महिला चूका देवी का भाजपा से नामांकन करवाया था।

बीजेपी के प्रधान कार्यालय में महामंत्री भंवरलाल वर्मा के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए वार्ड 65 के लोग।
बीजेपी के प्रधान कार्यालय में महामंत्री भंवरलाल वर्मा के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए वार्ड 65 के लोग।

लेकिन जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने पिंकी पंवार को बीजेपी से टिकट दिलवाई। पिंकी ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में कांग्रेस की माया देवी निर्विरोध चुनाव जीत गई। हम लोगों के साथ अन्याय हुआ है। हम पिछले 10 साल से कांग्रेस के पार्षदों का काम देख रहे हैं। हमारी कोई भी सुनवाई नहीं होती है। महामंत्री भंवरलाल वर्मा के कारण हम लोगों से हमारा वोट का अधिकार भी छीन गया है।

सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों के 96 नामांकन खारिज

बीजेपी ने वार्ड 4 से मोहम्मद आसिफ को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन आसिफ ने नामांकन ही नहीं भरा। इसी वार्ड से सुभाष चंद्र शर्मा ने बीजेपी से नामांकन दाखिल किया था। अब वे पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ेंगे। वार्ड 23 में बीजेपी ने मोहम्मद साहिद को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन उन्होंने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। उनकी जगह पवन कुमार, जिन्होंने पार्टी से नामांकन दाखिल किया है।

वार्ड 16 में बीजेपी ने मोहम्मद वसीम को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था। इस वार्ड में बीजेपी से मोहम्मद वसीम, इस्ताक और अनीता ने नामांकन किया था लेकिन वसीम और इस्ताक का नामांकन खारिज हो गया है। ऐसे में अब अनीता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी होंगी।

कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं

कांग्रेस पार्टी ने 65 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए थे। इनमें किसी का भी नामांकन रद्द नहीं हुआ है। ऐसे में पार्टी के घोषित सभी 65 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में नजर आएंगे।

पूर्व सभापति बोले-यह हमारे लिए शुभ संकेत

पूर्व सभापति जीवण खां ने कहा कि पार्टी की पहली प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। पार्टी के लिए यह खुशी की बात,शुभ संकेत है। यह अपने परिवार की तीसरी महिला पार्षद है। पिछले चुनाव में इनकी सास सुगनी और उससे पिछले चुनाव में इनकी ननद रेशमा ने जीत हासिल की थी।

Related Articles