किशोर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और सुविधाओं पर हुई चर्चा
आईसीएमआर-एनआईएचआर जोधपुर की टीम ने जिले में संचालित सेवाओं का लिया फीडबैक
सीकर : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर-किशोरियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला में आईसीएमआर-एनआईएचआर जोधपुर की टीम ने जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित किशोर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा की तथा आवश्यक फीडबैक दिया। टीम द्वारा चयनित क्षेत्रों में किशोर स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन के प्रथम चरण में आधारभूत स्थिति का आकलन एवं आवश्यक जानकारी का संकलन किया गया है। अब दूसरे चरण में सेवाओं को और मजबूत करने की गतिविधियां प्रस्तावित हैं।
सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने अधिकारियों को किशोर-किशोरियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी सुझाव दिए। सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने वीडियो माध्यम से कार्यशाला में भाग लिया।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि उजाला क्लीनिक एवं चिकित्सा संस्थानों पर किशोर-किशोरियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन-फोलिक एसिड, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, एचआईवी एवं यौन संचारित रोगों की जानकारी व जांच तथा गंभीर एनीमिया की पहचान एवं प्रबंधन जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएनओ डॉ. अंकुर सांगवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350547

