[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विशेष योग्यजनों ने ट्राइसाइकिल रैली निकालकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विशेष योग्यजनों ने ट्राइसाइकिल रैली निकालकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश

एसडीएम भावेश धनवंत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, भय व दबाव से मुक्त होकर मतदान की अपील

सीकर : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को विशेष योग्यजनों ने ‘हम भी सक्षम-राष्ट्र भी सक्षम’ स्लोगन के साथ ट्राइसाइकिल रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उपखंड अधिकारी ने कहा कि मतदाता बिना किसी लालच, भय या दबाव के अपने स्वविवेक से मतदान करें। उन्होंने विशेष योग्यजनों से मतदान दिवस पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विधाधर शर्मा ने विशेष योग्यजनों का उत्साहवर्धन करते हुए मतदान की अपील की। सीडीपीओ हरिकृष्ण ने निर्वाचन आयोग की ओर से दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी रोमा सारण, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल, उपनिदेशक पशुपालन मोहन भोगे, समाज कल्याण अधिकारी भंवरलाल थालोड़, स्वीप समन्वयक सुरेश कुमार भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थापन अधिकारी भंवरसिंह जाखड़ ने किया।

Related Articles