[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हवेली पर कब्जे और प्रशासक के घर हमले के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

हवेली पर कब्जे और प्रशासक के घर हमले के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

नवलगढ़ पुलिस व डीएसटी की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर का कैंपर वाहन भी डिटेन

नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस ने गांव बाय में महाजनों की हवेली का गेट चोरी करने और ग्राम पंचायत बाय की प्रशासक तारा पूनिया के घर पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की कैंपर गाड़ी भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक रानोली थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रशासक तारा पूनिया ने 31 अगस्त को नवलगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 30 और 31 अगस्त की रात करीब 5-6 बदमाश बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में हथियार लेकर गांव बाय पहुंचे थे।

आरोप है कि बदमाशों ने महाजनों की हवेली का गेट चोरी कर लिया। इसके बाद वे प्रशासक तारा पूनिया के घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा।

तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने दबोचा

मामला दर्ज होने के बाद नवलगढ़ पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने अजीत सिंह पुत्र विद्याधर निवासी कैरू, नवलगढ़ और कमलेश कोडिया उर्फ कमल पुत्र चेताराम निवासी बधालों की ढाणी, पलसाना, सीकर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की कैंपर गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात के पीछे की वजह को लेकर भी जांच कर रही है।

हिस्ट्रीशीटर कमलेश पर 15 मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कमलेश कोडिया उर्फ कमल रानोली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रानोली थाने समेत क्षेत्र के अलग-अलग थानों में कुल 15 मामले दर्ज बताए गए हैं।

इन मामलों में डकैती, लूट, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और डकैती के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker