[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना की बेटी ने बढ़ाया मान, शिवानी नेहरा ने IGU में हासिल की तीसरी रैंक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना की बेटी ने बढ़ाया मान, शिवानी नेहरा ने IGU में हासिल की तीसरी रैंक

बुहाना की बेटी ने बढ़ाया मान, शिवानी नेहरा ने IGU में हासिल की तीसरी रैंक

बुहाना : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) की ओर से घोषित बीएड फाइनल परीक्षा 2026 के परिणाम में बुहाना क्षेत्र की बेटी शिवानी नेहरा ने विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवानी ने IGU की टॉप-5 मेरिट सूची में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

शिवानी नेहरा नोबल शिक्षण समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप नेहरा की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से नोबल शिक्षण समूह सहित पूरे बुहाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने शिवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेहनत और मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय

अपनी सफलता पर शिवानी नेहरा ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, नियमित पढ़ाई और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता डॉ. संदीप नेहरा, माता सुमन नेहरा, भाई शिवम नेहरा और दादी संतोष नेहरा के आशीर्वाद के साथ अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

शिवानी ने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग और गुरुजनों के सफल मार्गदर्शन से उन्हें पढ़ाई के दौरान आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। इसी का परिणाम है कि वह विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान हासिल कर सकीं।

नोबल शिक्षण समूह में खुशी का माहौल

शिवानी की उपलब्धि पर उनके पिता एवं नोबल शिक्षण समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप नेहरा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह पूरे नोबल परिवार के लिए गर्व का क्षण है। शिवानी ने अपनी मेहनत और एकाग्रता से यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्यों, प्राध्यापकों, स्टाफ सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने शिवानी नेहरा को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker