[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 57 में भाजपा प्रत्याशी निसार अहमद गुर्जर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 57 में भाजपा प्रत्याशी निसार अहमद गुर्जर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर किया उद्घाटन, भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चुनाव में नामांकन के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार शाम वार्ड नंबर 57 में भाजपा प्रत्याशी निसार अहमद गुर्जर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर किया।

इस दौरान वार्डवासियों ने राठौड़ और सहारण का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भाजपा प्रत्याशी निसार अहमद गुर्जर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रत्याशी निसार अहमद गुर्जर ने बुजुर्गों और वार्डवासियों से आशीर्वाद लेते हुए वार्ड के विकास के लिए कार्य करने की बात कही।

कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में महेंद्र कुमार चौबे, हनुमान प्रसाद मटोलिया, अख्तर खान, शैलेश शर्मा, राधेश्याम चोटिया, कादरी, विक्की सिंधी, सुशील भाटी, अनवर सिक्का, अलाउद्दीन खान, सोहेल गुर्जर, कासम चेजारा, फारूक अंसारी, लतीफ कुरैशी, अली खान, कयूम कुरैशी, सदीक गुर्जर, साबिर अंसारी, गुलाम नबी चेजारा, कासम सिक्का, अल्लानूर चेजारा, फारूक चेजारा, अब्बास अंसारी, निजाम अंसारी, अयूब खान, सुरेश प्रजापत, रफीक छिम्पा, जाफर काजी, असगर काजी, लियाकत गुर्जर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कार्यालय उद्घाटन के बाद वार्ड में घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker