वार्ड 5 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश लाबा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
बुजुर्गों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही वार्डों में चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन और जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश लाबा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
प्रत्याशी के पुत्र एवं युवा नेता हर्ष लाबा ने वार्ड के बुजुर्गों और प्रबुद्ध नागरिकों का फूल-मालाओं से सम्मान कर उनके आशीर्वाद के साथ कार्यालय का उद्घाटन करवाया। इस दौरान हर्ष लाबा ने कहा कि शुभ कार्य की शुरुआत बुजुर्गों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से करना भारतीय संस्कृति की परंपरा है। उन्होंने वार्ड के विकास में बुजुर्गों के अनुभव को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान पूर्व पार्षद ओमप्रकाश मेघवाल, सोहेल डीके, नानू खान, मुमताज खान, हाजी हुसैन, सादिक खान, रमजान खान, इनायत खान, हिदायत खान ठेकेदार, सलीम कुरैशी, इस्लाम खान, आरिफ खान, जब्बार खान, जैणाण खानदान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों ने प्रत्याशी कमलेश लाबा और हर्ष लाबा को शुभकामनाएं दीं। कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2348441
