पीले चावल बांटकर दिया ‘वोट रो न्यौतो’, मतदान के लिए किया जागरूक
नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का संदेश, घर-घर पहुंची स्वीप टीम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्रों और स्वीप टीम ने पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को पीले चावल वितरित किए और ‘वोट रो न्यौतो’ देकर मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।
जागरूकता दल ने वार्डों और मोहल्लों में जनसंपर्क कर नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने का संदेश दिया। टीम ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर मतदान के महत्व की जानकारी दी।
इस दौरान नागरिकों को बिना किसी प्रलोभन, भय या दबाव के निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348367


