नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन पूरा
चूरू सहित 11 निकायों के लिए मशीनों का आवंटन, निर्धारित स्ट्रांग रूम में होंगी सुरक्षित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम मशीनों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में हुई प्रक्रिया में जिले के 11 नगरीय निकायों के लिए ईवीएम का आवंटन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रेंडमाइजेशन का उद्देश्य ईवीएम का नगरीय निकायवार निष्पक्ष एवं पारदर्शी आवंटन सुनिश्चित करना है। प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ईवीएम संबंधित निकायों के चिन्हित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी। मशीनों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी दी। चूरू, सरदारशहर, सुजानगढ़, राजगढ़, तारानगर, साहवा, रतननगर, रतनगढ़, राजलदेसर, छापर और बीदासर नगरीय निकायों के लिए ईवीएम आवंटित की गईं।
इस दौरान सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, सरदारशहर एसडीएम महिपाल राजावत, तारानगर एसडीएम प्रियंका कड़ेला सहित निर्वाचन अधिकारी, नगर निकाय अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348455
