निकाय चुनाव के मद्देनजर उदयपुरवाटी में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पुलिस ने आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव का भरोसा दिलाया
उदयपुरवाटी : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में वृताधिकारी नवलगढ़ सुगन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामपाल मीणा मय जाप्ता ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस ने लोगों से आगामी निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस ने चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348349

