[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूली बच्चों को बाल सुरक्षा व कानूनी अधिकारों की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्कूली बच्चों को बाल सुरक्षा व कानूनी अधिकारों की जानकारी दी

‘अजनबी से सावधान’ अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीकर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के राज्यव्यापी कार्यक्रम ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में बाल सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों को ‘अजनबी से सावधान—मना करो, दूर जाओ, बताओ’ विषय पर जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल सहित न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल अपहरण, बाल तस्करी, बच्चों के कानूनी अधिकार, कर्तव्य और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में अजनबियों से सतर्क रहने, स्पष्ट रूप से मना करने, सुरक्षित स्थान पर जाने और अभिभावक, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

‘कोर्ट वाली दीदी’ पेटिका में दे सकेंगे शिकायत

विद्यार्थियों की शिकायत, जिज्ञासा और सुझाव जानने के लिए विद्यालयों में ‘कोर्ट वाली दीदी’ शिकायत पेटिका लगाई गई है। यह पेटिका आगामी तीन दिनों तक विद्यालयों में रहेगी। बच्चे इसमें अपनी समस्याएं और सुझाव गोपनीय रूप से दर्ज कर सकेंगे।

Related Articles