[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुनील झारिया को मिला गांधी सेवा रत्न अवार्ड:सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सूरजगढ़ में सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुनील झारिया को मिला गांधी सेवा रत्न अवार्ड:सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सूरजगढ़ में सम्मान

सुनील झारिया को मिला गांधी सेवा रत्न अवार्ड:सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सूरजगढ़ में सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर शहर के प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया को गांधी सेवा रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। आदर्श समाज सेवा समिति, सूरजगढ़ ने एक होटल में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।

समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि हर साल 1 सितंबर को सूरजगढ़ में सम्मान समारोह होता है। इसमें भारत के अलग-अलग हिस्सों से विशेष काम करने वाले लोगों को गांधी सेवा रत्न अवार्ड दिया जाता है। इस बार सामाजिक क्षेत्र में चूरू से एडवोकेट सुनील मेघवाल को यह अवार्ड मिला। वे लगातार सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े रहते हैं। सुनील मेघवाल को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles