खेतड़ीनगर के केंद्रीय स्कूल में हिंदी माह का शुभारंभ:स्टूडेंट्स को राष्ट्रभाषा साहित्य की जानकारी दी, महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान
खेतड़ीनगर के केंद्रीय स्कूल में हिंदी माह का शुभारंभ:स्टूडेंट्स को राष्ट्रभाषा साहित्य की जानकारी दी, महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केंद्रीय स्कूल में मंगलवार को हिंदी माह का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि और सम्मान की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य के. एल. मीना थे, जबकि अध्यक्षता मनोज कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शिक्षा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
स्टूडेंट्स का बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर छात्राओं नेहा और चाहत ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। छात्र हर्षित ने हिंदी भाषा के महत्व और उपयोगिता पर भाषण दिया। शिक्षक शिवचरण लाल मीना ने भी कविता पाठ कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि के. एल. मीना ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, साहित्यिक विरासत और दैनिक जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और इसे हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताया।
महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान
मीना ने हिंदी माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक भाग लेने का संदेश दिया। विद्यालय में आगामी दिनों में कई साहित्यिक, भाषायी और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधार्थियों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज कुमार वर्मा ने किया, जिसने विद्यार्थियों और शिक्षकों में हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण का संचार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2347688


