[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजोता में वाटर कूलर हटाने से ग्रामीणों में आक्रोश:दोषियों की खिलाफ कार्रवाई और वापिस लगवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजोता में वाटर कूलर हटाने से ग्रामीणों में आक्रोश:दोषियों की खिलाफ कार्रवाई और वापिस लगवाने की मांग

राजोता में वाटर कूलर हटाने से ग्रामीणों में आक्रोश:दोषियों की खिलाफ कार्रवाई और वापिस लगवाने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के राजोता गांव स्थित हीरामल जी मंदिर परिसर से जनसेवा के लिए लगाया गया एक वाटर कूलर उखाड़ दिया गया है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर एएसआई कैलाश चंद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने उनसे जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सार्वजनिक हित में हटाए गए वाटर कूलर को दोबारा स्थापित करवाने की भी अपील की है, ताकि पेयजल सुविधा बहाल हो सके।

दोषियों की खिलाफ कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब वाटर कूलर आमजन की सुविधा के लिए लगाया गया था, तो उसे हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाजसेवा के कार्यों को हतोत्साहित किया जाता है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति का पता लगाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान रामनिवास लादी, रामसिंह, अनिल कुमार, जगदीश, कैलाश चंद, संदीप कुमार, नरेश कुमार, भागीरथ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin