[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ाऊ में अटल गौरव पथ का निर्माण शुरू:2 करोड़ की लागत से बनेगा मार्ग, वाहन चालकों को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़ाऊ में अटल गौरव पथ का निर्माण शुरू:2 करोड़ की लागत से बनेगा मार्ग, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

बड़ाऊ में अटल गौरव पथ का निर्माण शुरू:2 करोड़ की लागत से बनेगा मार्ग, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

खेतड़ी :  खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के बड़ाऊ गांव में लगभग 2 किलोमीटर लंबे अटल गौरव पथ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग से पिछले 13 वर्षों से खराब सड़क के कारण परेशान वाहन चालकों, राहगीरों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि चिड़ावा से जयपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर कृष्णनगर मोड़ से रसूलपुर सीमा तक मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब थी। सड़क उबड़-खाबड़ होने के साथ जगह-जगह गड्ढे थे, जिससे एक से सवा किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट लग जाते थे।

खराब सड़क के कारण कई बार बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हुए हैं। इसके अलावा, भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था।इस सड़क के बनने के बाद चिड़ावा-जयपुर मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles