[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टिकट नहीं मिला तो भाजपा के चुनावी कार्यालय पर लगाया ताला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

टिकट नहीं मिला तो भाजपा के चुनावी कार्यालय पर लगाया ताला

भामाशाह ने अपने गेस्ट हाउस में दिया था कार्यालय के लिए स्थान, टिकट वितरण से नाराजगी की चर्चा

बिसाऊ : नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद भाजपा में नाराजगी सामने आई है। कस्बे में भाजपा का चुनावी कार्यालय खोलने के लिए अपना एसी गेस्ट हाउस उपलब्ध करवाने वाले एक भामाशाह ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कार्यालय बंद करवा दिया। कार्यालय में रखी चुनावी सामग्री भी बाहर रखवा दी गई और गेट पर ताला लगा दिया गया।

बताया जा रहा है कि भामाशाह ने पार्टी से अपने आदमी के लिए टिकट की मांग की थी, लेकिन टिकट वितरण में उसे नजरअंदाज किए जाने से वह नाराज हो गया। भामाशाह का कहना है कि जब पार्टी को उनसे मतलब नहीं है तो उन्हें भी पार्टी से क्या मतलब रखना।

मंडल अध्यक्ष बोले- सफाई के दौरान सामान निकाला

मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार धोलपुरिया ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। कार्यालय की सफाई चल रही थी, इसी दौरान सामान बाहर निकाला गया था।

इधर, कार्यालय पर ताला लगने और चुनावी सामग्री बाहर रखे जाने की घटना सोमवार को कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।

Related Articles